घाटी बंद और कर्फ्यू से मुक्त, स्थिति सामान्य
सभी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में हिस्सा लिया, तो आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मंगलवार को घाटी के विभिन्न केंद्रों पर अपनी परीक्षाएं दी।
प्रशासन द्वारा कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया था और अलगाववादियों ने भी नागरिकों से सामान्य स्थिति बहाल रखने की अपील की थी।
कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली गिलानी ने विरोध प्रदर्शन के लिए बंद के कार्यक्रम को अंतत: हल्का कर दिया है। पिछले सप्ताह जारी हुए उनके विरोध कार्यक्रम में गिलानी ने 20 नवम्बर तक मात्र तीन दिनों के लिए ही बंद का आह्वान किया था।
यद्यपि गिलानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के दौरान बंद का आह्वान किया था, लेकिन पूरी घाटी में उनकी पूर्ण बंदी को समर्थन नहीं मिला। उन्होंने ओबामा की उस टिप्पणी का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर लम्बित विवाद है, जिसे भारत और पाकिस्तान द्वारा सुलझाए जाने की जरूरत है।
श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य शहरों में दुकानें, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, बैंक, डाकखाने मंगलवार को खुले रहे और सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चलते रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications