सरकारी कर्मचारी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से कूदकर जान दी

राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय (एनेक्सी) में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत अनिल कुमार श्रीवास्तव (40) की कूदने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।

हजरतगंज थाना प्रभारी के.एन. मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि अनिल सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उधर सचिवालय के कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उसके कुछ बकाया भुगतान में देरी किए जाने के कारण वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।

पुलिस के मुताबिक अनिल मूल रूप से बलिया का रहने वाला था और शहर के आशयिाना इलाके में अकेले रहता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+