'बांग्लादेश में भारत को पारगमन सुविधा मुफ्त नहीं'

जिया ने सोमवार को एक रैली में सरकार पर आरोप लगाया था कि वह भारत को मुफ्त पारगमन सुविधा देने जा रही है।

भारतीय उच्चायुक्त राजीव मित्तर के साथ मुलाकात के बाद सोमवार को मुहिथ ने पत्रकारों से कहा कि बांग्लादेश भारतीय वाहनों को उसकी भूमि का उपयोग करने देने के लिए शुल्क लेगा।

बांग्लादेश की दो बार प्रधानमंत्री रह चुकी जिया ने सोमवार को रैली में सरकार से मांग की थी कि वह जनवरी में नई दिल्ली में भारत के साथ किए गए सभी समझौतों को खारिज कर दे।

मुहिथ ने कहा कि सरकार अभी पारगमन सुविधा के शुल्क पर काम कर रही है। इससे संबंधित नियमों को बनाने में अभी दो से तीन महीने का समय लगेगा।

समाचार पत्र डेली स्टार में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि विपक्षी नेता का बयान राजनीति से प्रेरित है।

मुहिथ ने कहा कि बांग्लादेश पहले से ही 1972 के प्रोटोकॉल समझौते के तहत भारत को सीमित पारगमन सुविधा दे रहा है, जिसके तहत जल मार्गों के उपयोग की सुविधा देकर बांग्लादेश हर साल कुल करीब 20 करोड़ टाका (28,43,736 डॉलर) कमा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+