सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
हादसा चित्रकूट धाम के रायपुरा थाना क्षेत्र में महर्षि बाल्मीकि आश्रम के पास उस वक्त हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक पुल से पलट गया।
रायपुरा थाना प्रभारी घनश्याम पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि आश्रम के निकट एक पुल पर चढ़ते समय ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिससे पीछे बैठे श्रद्धालु दब गए। ट्रक में लगभग 30-35 श्रद्धालु सवार थे।
पांडे ने बताया कि चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांच घायलों को, हालत बिगड़ने पर इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस के मुताबिक सभी श्रद्धालु मिर्जापुर के निवासी थे, और चित्रकूट धाम दर्शन करने आए थे। मंगलवार तड़के वे दर्शन कर घर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications