सोनिया का भरोसा मुझ पर कायम : चव्हाण
चव्हाण ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मुझे सूचित किया गया है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसीलिए मैंने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।"
उन्होंने कहा, "मेरी नेता (सोनिया गांधी) का भरोसा मुझमें अभी भी कायम है। उनकी वजह से मुझे मुख्यमंत्री पद मिला था। मैं उनका आभारी हं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी थी।"
मुम्बई की आदर्श सोसायटी की 31 मंजिली इमारत कारिगल के शहीदों के परिजनों के लिए बनाई गई थी। इस इमारत में चव्हाण के कुछ रिश्तेदारों के नाम भी फ्लैट आवंटित किए गए थे। इस मामले की जांच के लिए सोनिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी को लेकर एक टीम का गठन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications