ओबामा यात्रा : 'महात्मा गांधी के कारण ही बना राष्ट्रपति'
संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय सांसदों को संबोधित करते हुए हर्षध्वनि के बीच ओबामा ने कहा, "मैं यकीन के साथ कह रहा हूं कि आज अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मैं आप सबके सामने खड़ा नहीं हो पाता, अगर गांधी नहीं होते और उन्होंने अमेरिका एवं विश्व में अपना संदेश नहीं बांटा होता।"
उन्होंने कहा कि छह से नौ नवंबर तक की उनकी भारत यात्रा का उनके और उनकी पत्नी मिशेल के विशेष अर्थ है।
ओबामा ने कहा, "एक युवा और शहरी गरीब के तौर पर अब तक के अपने जीवन में मैं गांधीजी के जीवन से प्रेरणा लेता रहा हूं। विश्व में परिवर्तन लाने में हम आज भी उनके सरल और गूढ़ पाठ की जरूरत महसूस करते हैं।"
उन्होंने कहा, "गांधीजी ने जिस तरह भारतीयों को उनके कर्म का पाठ पढ़ाया, उसी तरह उन्होंने मेरे देश में समानता की अलख जगाई और युवा मार्टिन लूथर किंग को प्रेरित किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications