जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में 50 देश हिस्सा लेंगे
यूएनएफसीसीसी की बाली कार्य योजना दीर्घकालीन सहकारी कार्य पर तदर्थ कार्यसमूह (ए़ डब्ल्यूज़ी-एल़ सी़ ए) के तहत तैयार की गई है। बाली कार्य योजना ने राहत एवं अनुकूलन गतिविधियों को सहयोग प्रदान करने के लिए ज्यादा काम करने के लिए भी निर्देश दिया है।
प्रौद्योगिकी विकास एवं हस्तांतरण पर एक मसौदे का खाका तैयार कर लिया गया है जो इस निर्देश के क्रियान्वयन के लिए संस्थागत प्रक्रिया तथा उन गतिविधियों पर नजर रखता है जिनको संस्थागत प्रणाली के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह इन गतिविधियों के लिए वित्तीय सहयोग के प्रावधान के लिए वित्तीय प्रणाली के साथ संपर्को पर भी नजर रखता है।
ए़ डब्ल्यू.जी. - एल़ सी़ ए वार्ताओं में इन मुद्दों पर हालांकि सहमति नहीं बनी है लेकिन साझे ²ष्टिकोण की अच्छी तस्वीर सामने आयी है। ऐसा अनुमान है कि यह बैठक कानकुन में प्रौद्योगिकी प्रणाली पर समझौते पर पहुंचने की संभावना को बढ़ाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications