सरगुजा में बस पलटी, 5 की मौत
राजधानी रायपुर से 350 किलोमीटर दूर सरगुजा में पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "बस कोरबा से अम्बिकापुर जा रही थी। पांच लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 28 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया, जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications