साधारण नहीं हैं भारत-अमेरिका के संबंध: ओबामा

Manmohan Singh, Barack Obama
दिल्‍ली। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नई दिल्‍ली स्थित हैदराबाद हाउस में वार्ता के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध साधारण नहीं हैं। यह दुनिया के लिए एक संदेश है कि दोनों देश मिलकर आर्थिक, व्‍यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों में साथ काम करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

संयुक्‍त प्रेसवार्ता में पहले मनमोहन सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ हस्‍ताक्षर किया गया परमाणु सौदा काफी महत्‍वपूर्ण है। इसके अंतर्गत दोनों देश मिलकर पूरे विश्‍व को परमाणु हथियार विहीन बनाने का अभियान चलाएंगे। साथ ही परमाणु ऊर्जा का इस्‍तेमाल सैन्‍य नहीं अन्‍य जगह करेंगे। साथ ही अंतर‍िक्ष विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी को बढ़ावा देने पर बात हुई।

मनमोहन ने ओबामा को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि अमेरिका ने भारत में उच्‍च तकनीकी उत्‍पादों पर से नियंत्रण हटा लिए हैं। साथ ही अमेरिकी निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। ज्‍यादा अमेरिकी निवेश से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे व तकनीकी रूप से भारत और ज्‍यादा सशक्‍त होगा।

इससे पहले हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बैठक और शिष्टमंडल स्तर की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आगाज करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा सहित अनेक मसलों पर बातचीत की।

उन्होंने अमेरिका द्वारा रक्षा से सम्बद्ध उच्च प्रौद्योगिकी के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने और परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह-एनएसजी सहित कई अन्य संगठनों में भारत की सदस्यता के दावे के समर्थन किए जाने का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+