'जल' का प्रभाव: आंध्र, कर्नाटक, तमिलनाडु में जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में भारी दबाव बन रहा था, जो पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, दोनों राज्यों के तटीय इलाकों और कर्नाटक के कुछ भागों में लगातार बारिश जारी रहेगी।
तूफान के प्रभाव की वजह से उत्तरी तमिलनाडु, पोंडीचेरी में तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा आंध्र के रॉयलसीमा समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी कर्नाटक के कुछ चुनिंदा इलाकों और तटीय इलाकों में अगले 36 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।
तूफान की वजह से समुद्र में तेज हलचल मच रही है, इसलिए तटीय इलाकों में मौजूद मछुवारों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications