ओबामा के समक्ष पगड़ी मुद्दा उठाए प्रधानमंत्री : सुखबीर
चण्डीगढ़, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की कि वह भारत आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समक्ष अमेरिका में हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान पगड़ी खुलवाए जाने का मुद्दा उठाएं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका की फेडरल ट्रांसपोर्टेशन एजेंसी ने हाल ही में हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान पगड़ी खुलवाने के निर्देश जारी किए हैं।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार सुखबीर सिंह बादल ने अपनी अपील में कहा है कि प्रधानमंत्री स्वयं सिख हैं, इसलिए वह भली भांति समझते हैं कि यह कितना संवेदनशील मुद्दा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications