अमेरिकी ड्रोन हमले में 13 की मौत
इस्लामाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमलों में नौ आतंकवादियों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
ड्रोन हमले उत्तरी वजीरिस्तान के कबीलाई इलाके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में किए गए। दुनिया टीवी के मुताबिक ड्रोन से जरमादा खेल इलाके में पांच मिसाइल दागे गए जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
इसके अलावा सारागेई इलाके में उस स्थान पर हमला किया गया जहां आतंकवादियों के छुपने की आशंका थी। यहां किए गए हमले में नौ आतंकवादी मारे गए।
ये हमले पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई। पिछले कुछ माह में पाकिस्तान के कबीलाई इलाकों में ड्रोन हमलों में वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications