आडवाणी को उम्मीद, अपनी धरती पर लौट सकेंगे दलाई लामा
नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उम्मीद जताई है कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ससम्मान एवं गौरवपूर्ण ढंग से अपनी धरती पर लौटने में सक्षम होंगे।
अपने ब्लॉग पर लिखे ताजा पोस्ट में आडवाणी ने आशा प्रकट की कि 'चीन महसूस करेगा कि अरुणाचल प्रदेश के सम्बंध में उसके विस्तारवादी बयानों तथा भारत के प्रति पाकिस्तान के शत्रुतापूर्ण रवैये को मौन समर्थन देने से दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते लड़खड़ाएंगे' जबकि दुनिया इन दोनों देशों को एशिया की उभरती महाशक्तियों के रूप में देख रही है।
आडवाणी ने लिखा, "मैं उम्मीद करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिन जल्द आए, जब पवित्र आत्मा दलाई लामा एवं उनके अनुयायी तिब्बती लोग निर्वासित जीवन से उबरकर अपनी धरती पर लौटेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications