ओबामा यात्रा : रात्रिभोज में करीब 70 अतिथियों ने की शिरकत

इस मौके पर राजधानी के 7 रेसकोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास को रंग बिरंगे प्रकाश से सजाया गया था। माहौल को खुशनुमा बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल और नौसेना के बैंडों की सेवाएं भी ली गई थीं।

रात्रिभोज में शिरकत करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, वरिष्ठ नेता एल.के. अडवाणी, अरूण जेटली, बॉलीवुड कलाकार शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर तथा आमिर खान शामिल हुए।

इनके अलावा रात्रिभोज में सांसद प्रिया दत्त और मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद थीं।

रात्रिभोज में शामिल होने वाले अन्य अतिथियों में कैबिनेट मंत्री प्रणब मुखर्जी, पी. चिदम्बरम, ए.के. एंटनी, आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल और एस.एम. कृष्णा सहित योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया थे।

नौकरशाहों में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव टी.के.ए. नायर, विदेश सचिव निरूपमा राव और अमेरिका में भारतीय राजदूत मीरा शंकर रात्रिभोज में शामिल थीं।

रात्रिभोज में उद्योग जगत से अजीम प्रेमजी, रतन टाटा, स्वाति पीरामल, एन.आर. नारायणमूर्ति, पर्यावरण वैज्ञानिक सुनीता नारायण और जामिया मिलिया इस्लामिया के कुलपति नजीब जंग शामिल हुए।

अमेरिका की तरफ से रात्रिभोज में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टॉम डॉनीलोन, वित्त सचिव टिमोथी गीथनेर, वाणिज्य सचिव गैरी लॉक, भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर और यूएसएआईडी के प्रशासक राजीव शाह ने शिरकत की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और उनकी पत्नी से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार ने अलग से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री के प्रौद्योगिकी सलाहकार सैम पित्रोदा ने आईएएनएस को बताया कि रात्रिभोज 'शानदार' था। उनके अनुसार ओबामा और उनकी पत्नी ने यहां प्रत्येक क्षण का आनंद उठाया।

रात्रिभोज में प्रत्येक टेबल का नामकरण भारतीय मूल के अमेरिकी अथवा अमेरिकी नागरिक के नाम से किया गया था जिनका कि भारत से लगाव रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+