देशभर में बहनों ने मनाया भाई दूज
दीपावली के एक दिन बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार में बहनें भाइयों को अन्नकूट के बाद बजरी खिलाती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इसी दिन महिलाएं गोवर्धन पूजा भी करती हैं।
मान्यता है कि यमुना ने इसी दिन अपने भाई यमराज की दीर्घायु के लिए व्रत रखा था और उन्हें अन्नकूट की बजरी खिलाई थी। मिथिलांचल में इस पर्व को यमद्वितीया भी कहा जाता है। द्वितीया तिथि को होने वाले इस पर्व में महिलाएं भाई के दोनों हाथों में चावल को पीसकर बनाया गया 'पिठार' और सिंदूर लगाती हैं, फिर उस पर पान के पांच पत्ते, सुपारी और चांदी का सिक्का रखकर उस पर जल उड़ेलते हुए भाई की दीर्घायु के लिए मंत्र पढ़ती हैं। भाई इसके बदले बहन को उपहार एवं मिठाई देते हैं।
देश के अन्य हिस्सों में अलग-अलग प्रथा के अनुसार विधि-विधान में थोड़ा-बहुत अंतर के साथ यह पर्व उमंग के साथ मनाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications