मानसरोवर यात्रियों ने गहलोत से मुलाकात की
दल के सदस्यों ने खराब मौसम के कारण यात्रा स्थल में फंसे रहने पर राज्य सरकार की ओर से की गई तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सदस्यों ने बताया कि खराब मौसम के कारण यात्रियों का जीवन संकट में था, लेकिन खुद मुख्यमंत्री ने भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय एवं नेपाल सरकार से तत्परता से बातचीत कर यथा समय मदद पहुंचाई, जिससे वे सकुशल वापस लौट पाए।
मान सरोवर यात्रियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से नेपाल स्थित भारतीय दूतावास एवं स्थानीय सांसद ने सक्रियता दिखाते हुए उनकी भरपूर मदद की जिससे हमें नैतिक समर्थन मिला। दल के सदस्यों ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा।
मुख्यमंत्री ने मानसरोवर यात्रियों के दल के सदस्यों से आत्मीयता से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications