इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से अब तक 135 की मौत

स्लेमान (जकार्ता), 7 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में हुए भयंकर विस्फोट से मरने वालों की संख्या 135 तक पहुंच गई है।

इससे पहले जकार्ता से 500 किमी दक्षिण-पूर्व में बचाव कर्मियों ने ज्वालामुखी राख से जूझते हुए पिछले हफ्ते से चल रहे बचाव अभियान को जारी रखा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने ताजा बचाव अभियान के बारे में बताया कि पिछले महीने से अबतक मरने वालों की संख्या 135 तक पहुंच गई है जबकि घायलों की संख्या 400 के करीब हो गई है।

वहीं राष्ट्रपति के सहयोगी एंडी एरियेफ ने आपदा से मृतकों की संख्या 149 बताई। उन्होने कहा कि यह आंकड़े अस्पतालों से मिली सूचना पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के लगातार 93 घंटों तक सक्रिय रहा जिसकी वजह से दो लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि बड़े पैमाने पर प्रभावित लोगों के पुर्नवास में लम्बा समय लग सकता है।

उन्होने कहा कि दो हजार सैनिक एवं दो हजार पुलिसकर्मी लोगों को खतरे वाली जगहों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। उन्होने कहा कि जान-माल की क्षति को रोकना हमारी प्राथमिकता है।

उधर रविवार को स्लेमान जिले के गोडियन क्षेत्र में शुक्रवार को मार गये 78 लोगों के अंतिम संस्कार में दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय हवाई-अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एयर-एशिया, एवाएयर, फिलीपींस एयरलाइंस, ब्रुनेई एयरलाइंस, कैथे पैसिफिक एवं सिंगापुर एयरलाइंस आदि ने अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+