कानपुरा में रहा दीपावली के बाद जश्न का माहौल

प्रात: से ही गांववासी ग्राम पंचायत भवन के पास लगे पंडाल में लगाये गये वैब कैमरे के सामने उमड़ पड़े जिनमें बच्चे, युवा, वृद्घ स्त्री, पुरूष सभी थे।

जिला प्रशासन द्वारा भी इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कि ओबामा राष्ट्रपति गांववासियों को मुम्बई में देख सकें और उनकी बात सुन सकें। इसके लिए बड़े एल.सी.डी. स्क्रीन लगाये गये थे।

जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति सफेद शर्ट में पर्दे पर आये केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने अमेरिकी राष्ट्रपति से वीडियो कांफ्रेंसिंग की।

इसके बाद गांववासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व होना चाहिए कि अजमेर जिले का यह छोटा सा गांव कानपुरा ऑप्टीकल फाईबर सूचना प्रणाली से जुड़ चुका है। अब उन्हें इसी ग्राम पंचायत भवन से भूमि के पट्टे विविध प्रमाण पत्र जन्म तिथि, मूल निवास, बी.पी.एल. कार्ड, भूमि दस्तावेज आदि प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक चुनौती पूर्ण कार्य था जिस पर हमने सफलता प्राप्त की है।

पायलट ने सूचना क्रांति को गांव गांव तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया और अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा गांववासियों को दी गई बधाई से अवगत कराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+