कानूनगो हत्या मामले में बसपा विधायक को क्लीन चिट

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि कानूनगो राजकुमार यादव की हत्या की विवेचना में बसपा विधायक सोनू सिंह की नामजदगी गलत पाई गई है। हत्याकांड में उनकी संलिप्तता का प्रमाण नहीं मिला।

इससे पहले रविवार को इस मामले में नामजद बसपा विधायक के भाई एवं ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में यशभद्र सिंह सहित कुल सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य नामजद की फिलहाल तस्दीक नहीं पो पाई है।

मालूम हो कि गत 25 अक्टूबर को फैजाबाद में तैनात कानूनगो राजकुमार यादव चुनावी ड्यूटी करके वहां से घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते से अपरहण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उनका शव मझवारा गांव के पास पाया गया था।

उनकी पत्नी एंव सरपंच प्रत्याशी कमला यादव ने बसपा विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+