कंग्रेस व केंद्र की नीतियां देश को विभाजित करने वाली : संघ
उन्होंने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भगवा आतंकवाद का नाम देकर हिंदू विचार धारा को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। ऐसा करने के पीछे मुस्लिम वोट बैंक हाथियाने की कोशिश है। केंद्र और कांग्रेस की इन्हीं नीतियों के खिलाफ 10 नवंबर को संघ धरना देने जा रहा है।
माहेश्वरी ने कहा कि कश्मीर में केंद्र जो नीतियां अपना रहा है वह देशहित में नहीं है और यही हाल रहा तो देश बंटवारे की ओर बढ जाएगा। इन हालात का विरोध संघ हर कीमत पर करेगा।
भगवा आतंकवाद का जिक्र करते हुए माहेश्वरी ने कहा कि भगवा आतंकवाद जैसी कोई चीज ही नहीं है। यह सिर्फ हिंदू विचारधारा को कमजोर करने के लिए प्रचारित किया जा रहा है। यह सब हिंदू विरोधी राजनीति का हिस्सा है।
संघ पर लग रहे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों का उन्होंने खुलकर विरोध किया और कहा कि संघ कभी भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications