सादगी से मनेगा उत्तराखण्ड स्थापना दिवस
भाजपा प्रवक्ता सतीश लखेड़ा ने कहा कि बीते दिनों आई आपदा को देखते हुए पार्टी ने उत्तराखण्ड दिवस साद्गीपूर्ण मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य को बनाने में पार्टी सहित उत्तराखण्ड की जनता सराहनीय योगदान रहा था।
वहीं कांग्रेस अयक्ष यशपाल आर्य ने भी पार्टीजनों से आग्रह किया है कि वे स्थापना दिवस को साद्गीपूर्वक मनाएं।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी पिछले दिनों घोषणा की थी कि राज्य स्थापना दिवस के दसवें वर्ष को सादगी से मनाया जाएगा। उन्होंने यह फैसला बीते दिनों सूबे में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और उससे हुए क्षति को देखते हुए लिया था।
गौरतलब है कि 9 नवंबर 2000 को देश के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखण्ड की स्थापना हुई थी। मंगलवार 9 नवंबर 2010 को राज्य स्थापना के दस वर्ष पूरे हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications