एक दिन का प्राचार्य बना चपरासी निलंबित
मालूम हो कि पिछले दिनों नागौद क्षेत्र के सूरहदा गांव के विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद ने चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के दौरान अपना प्रभार किसी शिक्षक को सौंपने की बजाय भ्रत्य(चपरासी) सुशील वर्मा को सौंप दिया था। सुशील ने एक दिन में ही कई आदेश जारी किए थे।
चपरासी को प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपने के मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि संकुल प्राचार्य की जांच के उपरांत चपरासी सुशील को निलंबित कर दिया गया है वहीं प्रभार देने वाले प्राचार्य रमेश प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए शासन को प्रतिवेदन भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications