बंटी पांडे के बारे में पुलिस को आधिकारिक सूचना नहीं
राज्य के पुलिस महानिदेशक ज्योति स्वरूप पांडे ने कहा कि पुलिस को अभी तक प्रकाश पांडे उर्फ बंटी पांडे की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक सूचना मिलते ही पुलिस कोर्ट से वारंट हासिल कर उसे यहां लाने का प्रयास करेगी।
गौरतलब हो कि वियतनाम में पकड़े गए अंडरवर्ल्ड डान प्रकाश पांडे उर्फ बंटी पांडे हत्या, फिरौती सहित कई मामलों में वांछित अपराधी है। उस पर 22 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें पुलिस को उसकी तलाश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications