उप्र में पुलिसकर्मी की हत्या
जिले के फगुहा थाना क्षेत्र के रामलांक गांव के जंगल में सोमवार को सिपाही राजीव कुमार (28) का शव पाया गया। जिले के गढ़ीपुख्ता निवासी कुमार फिलहाल लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात था।
स्थानीय थाना प्रभारी के.पी. शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि कुमार कल अपनी बहन के यहां जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। सोमवार दोपहर जंगल से उसका शव पाया गया।
शर्मा ने कहा कि शव को देखकर लग रहा है धारदार हथियार से उसकी हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया गया।
उन्होंने कहा कि फिलहाल किसने और किस मकसद से हत्या की, यह साफ नहीं हो पाया है। घटना की गहन जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications