एक्सप्रेस वे प्राधिकरण पर फैसला 6 माह में : कमलनाथ
भारतीय उद्योग परिसंग के एक कार्यक्रम में एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि एक्सप्रेस वे प्राधिकरण का संविधान बनाने में अभी करीब छह महीने का समय और लगेगा।
इससे पहले कमलनाथ ने भारत और अमेरिका के कारोबारी प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सड़कों के निर्माण की गति संतोषजनक नहीं रही है।
उन्होंने निर्माण में होने वाली देरी के लिए राज्य सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि सड़क निर्माण की कई परियोजनाओं को राज्य सरकार के सहयोग से पूरा किया जाता है। और राज्य तथा केंद्र के बीच प्रस्ताव का दस्तावेज घूमता रहता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एनएचएआई को 20 किलोमीटर सड़क रोजाना बनाने की जिम्मेदारी दी है।
मंत्रालय की 2020 तक चरणबद्ध तरीके से 15,600 किलोमीटर राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications