ओबामा यात्रा : संरक्षणवाद से मिलकर करना होगा मुकाबला

संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सांसदों और विशिष्ट लोगों को सम्बोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि मिलकर काम करने से ही भारत और अमेरिका अपने-अपने हित साध सकते हैं। अमेरिका न सिर्फ उभरते भारत का स्वागत करता है, बल्कि उसका पुरजोर समर्थन भी करता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, कृषि उत्पादन और विद्यार्थियों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शोध के क्षेत्र में भारत और अमेरिका बराबरी के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे खुला बाजार रहा है और हमेशा सबसे खुला बाजार रहेगा। भारत भी अपने बाजार को खोलकर और विदेशी निवेश के सामने मौजूद बाधाओं को घटाकर आर्थिक संभावनाओं को हासिल कर सकता है।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+