भारत-अमेरिका करेंगे 10 अरब डॉलर के डेट फंड का निर्माण
भारतीय उद्योग परिसंघ और अमेरिका-भारत व्यापार परिषद की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि भारत-अमेरिका मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोरम की ओर से इसके लिए सुझाव आया था, जिसे भारत और अमेरिका की सरकारों ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
शर्मा ने कहा कि देश में अगले पांच सालों में ढांचागत संरचनाओं में दस खरब डॉलर का निवेश करने की योजना है। इसमें निजी क्षेत्रों और विदेशी निवेश की बड़ी भूमिका होगी।
इससे पहले अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार-वाणिज्य मंत्री फ्रैंसिस्को सांचेज ने कहा था ओबामा प्रशासन भारत की आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में अमेरिकी निवेश को बढ़ावा देगा।
शर्मा ने कहा कि दोनों देशों ने ढांचागत क्षेत्रों, प्रौद्योगिकी, फार्माश्युटिकल्स और शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सहमति जताई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोरम ने कई सुझाव रखे हैं, जिसमें से अधिकतर को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति ओबामा ने सहमति जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications