पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 3 की हत्या की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "रविवार रात में नक्सलियों का एक समूह झारग्राम उप प्रखंड के गनकक्टा गांव पहुंचा और संध्यारानी महतो, रशबिहारी महतो और औहेद अली को उनके घर से बाहर ले गए। तीनों का शव सोमवार को बरामद किया गया।"
उन्होंने कहा, "राशबिहारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थक था जबकि औहेद सरकारी कर्मचारी था।"
कुमार ने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संध्यारानी का बेटा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात है और लालगढ़ और उससे सटे इलाके में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामिल है। इसीलिए नक्सलियों ने महिला की हत्या कर दी।"
उन्होंने बताया, "औहेद का भाई भी राज्य पुलिस में उप निरीक्षक है और हावड़ा जिले में तैनात है। इसीलिए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications