असम में विद्रोहियों ने 6 को अगवा किया
पुलिस ने बताया कि सोनितपुर जिले में भोईमारी गांव के समीप एनडीएफबी के हथियारबंद विद्रोहियों ने बस पर हमला कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने बस पर गोलीबारी कर चालक को बस रोकने पर मजबूर कर दिया। यात्रियों को सड़क पर कतार में खड़ा करा के उनमें से छह को अपने साथ ले गए।"
बस में 25 लोग सवार थे। अधिकारी ने कहा, "अपहर्ताओं के ठिकाने के बारे में पता नहीं चल पाया है।"
उन्होंने बताया कि यात्रियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, "आतंकवादी नकाब में थे और स्वचालित हथियार लिए हुए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications