ओबामा यात्रा : 'बापू के सिद्धांत देते रहेंगे प्रेरणा'

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बापू के सिद्धांत रूपी 'प्रकाश' हमेशा पूरी दुनिया को प्रेरणा देता रहेगा। ओबामा ने मार्टिन लूथर किंग के स्मारक का एक पत्थर भी यहां भेंट किया।

ओबामा दम्पति लगभग 20 मिनटों तक बापू की समाधि पर रुके। इसी दौरान ओबामा ने अतिथि पुस्तिका में बापू के बारे में नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, "हम इस महान आत्मा को हमेशा याद रखेंगे जिसने शांति, संयम और प्रेम के अपने संदेश से पूरी दुनिया को बदल दिया। उनके गुजरने के 60 साल बाद भी उनका प्रकाश दुनिया को नई राह दिखाता रहा है।"

राजघाट पहुंचे ओबामा ने उस समय चौंका दिया जब उन्होंने वाशिंगटन स्थित मार्टिन लूथर किंग के स्मारक का एक पत्थर यहां भेंट किया। मशूहर नागरिक अधिकार कार्यकर्ता किंग भी बापू से प्रेरित थे। एक छोटे से सुनहरे बक्से में यह पत्थर रखा हुआ था। इस बक्से पर ओबामा के हस्ताक्षर थे।

इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति को महात्मा गांधी की एक छोटी प्रतिमा और वर्ष 1925 में बापू द्वारा लिखी गई पुस्तक 'यंग इंडिया' भेंट की गई।

राजघाट समाधि समिति के सचिव रजनीश कुमार ने गेंदा फूलों से सजे अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए बने द्वार पर ओबामा की अगवानी की। कुमार ने कहा कि उन्होंने ओबमा की आंखों में गांधीजी के प्रति 'गहरी श्रद्धा' देखी।

राजघाट जाने से पहले ओबामा और मिशेल राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका रस्मी स्वागत किया गया। ओबामा को 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति भवन में सम्मान के बाद ओबामा ने वहां केंद्र सरकार के कई मंत्रियों व वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की।

ओबामा और मिशेल शनिवार को मुम्बई पहुंचे थे। मुम्बई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे रविवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार रात भोज का आयोजन किया था। ओबामा दंपति रविवार की शाम हुमायूं का मकबरा भी गए थे।

गांधी के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले ओबामा ने शनिवार को मुम्बई में भी मणि भवन जाकर बापू से जुड़े इतिहास को जानने की कोशिश की थी। उस दौरान उन्होंने अतिथि पुस्तिका में लिखा, "महात्मा गांधी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के नायक हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+