ओबामा यात्रा : खाद्य सुरक्षा के लिए भारत-अमेरिका का 'एवरग्रीन रिवोल्यूशन'
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ यहां हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान घोषणा की, "हम 'एवरग्रीन रिवोल्यूशन' के लिए एक नई साझेदारी शुरू कर रहे हैं, जो दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ाएगा।"
ओबामा ने कहा कि दोनों देशों के बीच कृषि क्षेत्र में पूर्व के साझेदारी की ही तरह, जिसने भारत में हरित क्रांति को जन्म दिया, वह खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'एवरग्रीन रिवोल्यूूशन' के रूप में एक नई पहल शुरू करना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि दोनों सरकारें मौसम और फसल पूर्वानुमान में सहयोग के लिए एक सहमति पर पहुंच गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications