मलेशियन एयरलाइन की नजर भारत और चीन के बाजार पर
एशिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था अमेरिका और यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं से तेज रफ्तार से बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए एयरलाइन की निगाह पड़ोसी देशों और आस्ट्रेलिया के बाजार पर भी टिकी हुई है।
पिछले साल करीब छह लाख यात्रियों ने मलेशिया की यात्रा की।
एयरलाइन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेंगकु दातुक अजमिल जेहरुद्दीन ने हालांकि एयरलाइन को सस्ते एयरलाइन में बदलने की संभावना से इंकार किया है।
बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन में बाजार विश्लेषण विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक माइकल एल. वार्नर ने कहा है कि अगले 20 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों और विमान माल ढुलाई में सलाना पांच फीसदी से अधिक तेज बढ़ोतरी होने वाली है। अकेले दक्षिण-पूर्व एशिया में ही यात्रियों की संख्या में सलाना सात फीसदी की रफ्तार से बढ़ोतरी होने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications