बिहार चुनाव : पाचवें चरण में 490

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मंगलवार को 35 सीटों के लिए मतदान होगा जिसमें 81 लाख से अधिक मतदाता 490 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

राज्य में विधानसभा चुनाव के पाचवें चरण में जिन 35 सीटों पर मतदान होना है उनमें पटना जिले की चार, भोजपुर जिले की सात, जहानाबाद जिले की तीन, अरवल और शेखपुरा की दो-दो, गया और नवादा की पांच-पांच तथा नालंदा की सात सीटें शामिल हैं। सबसे अधिक 21 प्रत्याशी अरवल और गया (शहरी) विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम आठ प्रत्याशी शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पांचवें चरण में कुल 81,26,072 मतदाता 44 महिलाओं सहित 490 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। 35 सीटों के लिए 9,143 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से 35 में से 14 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से तीन बजे तक जबकि तीन विधानसभा क्षेत्रों हिलसा, बेलागंज और वजीरगंज में चार बजे तक मतदान होगा जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान होगा।

पांचवें चरण में जनता दल (युनाइटेड) ने जहां 22 क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं वहीं उसकी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार 13 सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 20 सीटों पर जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

इस बीच, पांचवें चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार लगभग सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पहले चार चरणों में अब तक 182 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवंबर को मतदान कराया जा रहा है। मतगणना 24 नवंबर को की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+