उप्र में पुलिस टीम पर हमला , 6 घायल
पुलिस के मुताबिक मामला बरहज थाना क्षेत्र के परसिया गांव का है, जहां रविवार देर शाम करीब 12 आपराधिक मामलों में वांछित यादव को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर परिजनों और ग्रामीणों ने कथित तौर पर हमला बोल दिया।
बरहज थाने के प्रभारी ए. रहमान ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिली थी कि यादव अपने घर आने वाला है। इस सूचना के बाद 15 पुलिसकर्मियों की पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए गांव पहुंची।
पुलिस को देख यादव के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम को गांव से लौट जाने को कहा। जब पुलिसर्मियों ने सख्ती दिखाई तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। हमले की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा तब जाकर हालात काबू में किया जा सका। पुलिस ने यादव को गिरफ्तार कर लिया।
रहमान ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस पर हमला करने के आरोप में 15 ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications