ओबामा यात्रा : मिशेल ने देखी समृद्ध भारतीय कला की झलक

राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर सुबह श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मिशेल प्रगति मैदान परिसर स्थित संग्रहालय में आठ गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची जबकि उनके पति व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबमा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से चर्चा के लिए हैदराबाद हाउस रवाना हुए।

संग्रहालय की निदेशक रुचिरा घोष ने मिशेल को भारतीय पारम्परिक वस्त्रों, ग्रामीण हस्तशिल्प और कला से सजे गलियारों का भ्रमण कराया।

मिशेल ने पश्चिम बंगाल की पटचित्र कला, पंजाब की फुलकारी, कर्नाटक की फूसा कला, जम्मू एवं कश्मीर की दुशाला शालें और हिमाचल प्रदेश की शिल्पकला देखी।

इस अवसर पर देश की करीब 20 महिला शिल्पकारों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

मिशेल भारतीय शिल्प की समृद्ध विरासत देखकर प्रभावित थीं। उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए हस्तशिल्प की वस्तुएं बनाने वालीं एक गैर सरकारी संगठन की 15 लड़कियों से बातचीत भी की।

संग्रहालय सूत्रों ने बताया कि उन्होंने बालिकाओं के कल्याण में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने भारतीय कला और शिल्प की विरासत के संबंध में और अधिक जानने के प्रति रुचि दिखाई।

यह संग्रहालय आमतौर पर सोमवार के दिन बंद रहता है लेकिन मिशेल के लिए इसे खुला रखा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+