अपराध से निपटने में मददगार बना संगीत
समाचार पत्र 'द प्रेस' के मुताबिक जून 2009 में क्राइस्टचर्च के एक मॉल में मोजार्ट व अन्य शास्त्रीय संगीत बजाने वाले वादकों का परिचय होने के बाद से अपराधों की संख्या में कमी आई है।
आंकड़े बताते हैं कि जहां वर्ष 2008 के अक्टूबर में गैर सामाजिक गतिविधियों के प्रति सप्ताह 77 मामले आते थे वहीं इस साल अक्टूबर में प्रति सप्ताह ऐसे दो मामले ही आए। इसी तरह मद्यपान संबंधी घटनाओं की संख्या 16 से शून्य हो गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले मुसीबत में फंसे दुकानकादारों को गार्डो की मदद लेनी पड़ती थी। पहले इस तरह के 35 मामले आते थे, यह संख्या अब घटकर शून्य हो गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि संगीत का निश्चित रूप से प्रभाव होता है। इससे ऐसा वातावरण निर्मित होता है जो लोगों को अच्छे व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications