ओबामा यात्रा : 'भारत-अमेरिका संबंध 21वीं सदी के लिए निर्णायक ' (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए जाने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत और अमेरिका के प्रगाढ़ होते रिश्ते को इस सदी की निर्णायक साझेदारी करार दिया।

राष्ट्रपति भवन में हुए स्वागत समारोह के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और दोनों के संबंध न सिर्फ इस क्षेत्र बल्कि पूरे विश्व के लिए महत्चपूर्ण है।

भारत में मिले आतिथ्य से अभिभूत ओबमा ने कहा, "मैं और मिशेल भारत में हुए स्वागत से अभिभूत हैं। हम इसके लिए भारत की जनता का आभार प्रकट करना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री सिंह से बातचीत को लेकर उत्साहित हूं। हम व्यापार, निवेश और आतंकवाद के खिलाड़ लड़ाई सहित कई मसलों पर बातचीत करेंगे।"

फिलहाल दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच वार्ता चल रही है। इस द्विपक्षीय वार्ता में परस्पर व्यापार संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सहित कई मसलों पर चर्चा होगी। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में ओबामा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ वार्ता को लेकर उत्साहित हैं। इस मुलाकात के बाद दोनों एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचने से पहले ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी के बड़े प्रशंसक माने जाने वाले ओबामा ने मुम्बई में मणि भवन जाकर बापू से जुड़े इतिहास को जानने की कोशिश की थी। उस दौरान उन्होंने अतिथि पुस्तिका में लिखा, "महात्मा गांधी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के नायक हैं।"

राजघाट से जाने से पहले ओबामा और मिशेल राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका रस्मी स्वागत किया गया। ओबामा को 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति भवन में सम्मान के बाद ओबामा ने वहां केंद्र सरकार के कई मंत्रियों व वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की।

ओबामा और मिशेल शनिवार को मुम्बई पहुंचे थे। मुम्बई में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे रविवार दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार रात भोज का आयोजन किया था। ओबामा दंपति रविवार शाम को हुमायूं का मकबरा भी गए थे।

ओबामा शाम के वक्त संसद को संबोधित करेंगे। इससे पहले होटल आईटीसी मौर्या में वह उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। अपने भारत दौरे के आखिरी कड़ी में वह सोमवार राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शिकरत करेंगे। इसके अगली सुबह वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के लिए रवाना होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+