हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार, 3 लाइन हाजिर
पुलिस के मुताबिक गोलामंडी में रहने वाले सुनील पंवार का पांच वर्षीय बेटा अंश पांच नवंबर को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने अंश के लापता होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मगर पुलिसकर्मियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अगले दिन अंश का शव कृष्णा नदी के नरसिंह घाट से बरामद किया गया।
अंश की हत्या तंत्र-मंत्र के जाल में फंसकर कराए जाने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि उसके नाखून आदि क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि अंश की हत्या के मामले में चार भिखारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन पुलिसकर्मियों सोहन सिंह, रमेश चंद्र और शेखर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसी के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
उधर, परिजनों का आरेाप है कि अंश के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती तो अंश को बचाया जा सकता था। पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों ने रविवार को हंगामा भी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications