ओबामा दौरे के विरोध में झारखण्ड में नक्सली हिंसा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने रविवार की देर शाम रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर पलामू जिले में सतबहनी रेलवे स्टेशन के एक हिस्से को उड़ा दिया और स्टेशन प्रबंधक को अगवा कर लिया।
एक अलग घटना में नक्सलियों ने डायनामाइट्स के जरिए पलामू जिले के विश्रामपुर ब्लाक में राझारा गांव और नवा ब्लाक में बसना गांव के पंचायत भवनों को उड़ा दिया।
ज्ञात हो कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ओबामा के चार दिवसीय भारत दौरे के विरोध में रविवार की मध्यरात्रि से 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
बंद के मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजाम किए गए हैं। ऐहतियात के तौर पर कोल इंडियन कॉर्ड (सीआईसी) सेक्शन की पांच रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और चार रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications