अफगानिस्तान में नहीं है लादेन : मंत्री
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अफगानी विदेश मंत्री जालमय रसूल ने रविवार को कहा, "लादेन के बारे में मैं यह सकता हूं कि वह अफगानिस्तान में नहीं है। अगर वह यहां तो अब तक उसे पकड़ लिया गया होता।"
उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि लादेन कहां छिपा है लेकिन वह अफगानिस्तान में नहीं है। मैं इस बात का भरोसा दिला सकता हूं।"
रसूल ने कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के संदर्भ में पाकिस्तान के साथ कई गहन चर्चाएं कर रहा है ताकि किसी समाधार पर पहुंचा जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications