हमले के बाद दिल दौरा पड़ने से मेयर की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अटार्नी जनरल कार्यालय के मुताबिक सन बर्नाडो के मेयर जैमी लोजोया अविला पर हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वह अपने सचिव और बेटी के साथ कहीं जा रहे थे। अविला को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
मक्सिको में इस वर्ष अब तक 12 मेयर की हत्या हो चुकी है और अविला की हत्या के बाद यह आंकडा 13 तक पहुंच गया। नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह देश के विभिन्न हिस्सों में नगरपालिकाओं के बड़े अधिकारियों को ही निशाना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications