बिहार में नक्सलियों ने 4 वाहन फूंके, सरकारी भवन उड़ाया
पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में नक्सलियों ने रविवार देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार वाहन फूंक डाले और एक प्रखंड कार्यालय भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया।
शेरघाटी के पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने आमस थाना क्षेत्र के बुद्घौल गांव के समीप जीटी रोड पर चार ट्रकों को फूंक डाला। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस कारवाई में करीब 50 से 70 नक्सली के शामिल होने की सूचना है।
इस बीच नक्सलियों ने बांकेबाजार प्रखंड कार्यालय के भवन में भी विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। कुमार के मुताबिक प्रखंड कार्यालय परी तरह ध्वस्त हो गया है जिसमें सरकारी कागजात भी बर्बाद भी हो गये हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि भाकपा (माओवादी) ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आगमन के विरोध में एक दिन का भारत बंद का एलान किया है। शेरघाटी में बिहार विधानसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications