ग्रामीणों और निजी सुरक्षाकर्मियों में झड़प, 10 घायल
जिले के देल्हीगेट थाना क्षेत्र स्थित एक मीट पैकेजिंग यूनिट के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव और गोलीबारी की।
हालात को काबू में करने गई पुलिस के साथ भी दोनों पक्षों की झ्झड़पें हुईं।
स्थानीय थाना प्रभारी अर्जुन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि झड़प के दौरान गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ। पथराव के चलते हालांकि कई लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कुमार ने कहा कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन काबू में है। माहौल बिगड़ने के कारण इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications