ज्वालामुखी विस्फोट के बावजूद इंडोनेशिया का दौरा करेंगे ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्रालय में सलाहकार तेकू फैजस्याह ने बताया कि माउंट मेरापी पर ज्वालामुखी विस्फोट के कारण जकार्ता से जाने और आने वाली उड़ानें रद्द हो गई हैं।
फैजस्याह ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा रद्द होने का अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है।
उन्होंने कहा, "हमें अभी तक ओबामा के इंडोनेशिया दौरे को रद्द होने संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है।"
इंडोनेशिया यात्रा के दौरान ओबामा और प्रधानमंत्री सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो के साथ वार्ता होगी। साथ ही दोनों देशों के बीच एक सहयोग संधि पर हस्ताक्षार होंगे।
ओबामा जकार्ता की सबसे बड़ी मस्जिद इस्तिकलाल जाएंगे और इंडोनेशिया विश्वविद्यालय में व्याख्यान भी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications