ओबामा यात्रा : मिशेल संभालती हैं घर की कमान
यहां राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा संग्रहालय में मिशेल से एक छात्र ने जब पूछा कि ओबामा के साथ जब उनका झगड़ा होता है तो सुलह कौन करता है, इस पर उन्होंने कहा, "मैं हमेशा राष्ट्रपति के माफी मांगने का इंतजार करती हूं क्योंकि मैं एक महिला हूं।"
मिशेल की संग्रहालय यात्रा के संबंध में बताते हुए वहां की निदेशक रुचिरा घोष ने कहा कि जब उन्होंने कर्नाटक की पारम्परिक कला 'भूटा' से सजा गलियारा देखा तो वहां एक छोटी सी मूर्ति ने उन्हें उनके पति की याद दिला दी।
घोष ने बताया कि नीले रंग की कलाकृति में सिर और उसके साथ लगे हुए दो कानों ने मिशेल को बराक ओबामा की याद दिला दी।
मिशेल ने हंसते हुए कहा था, "यह कलाकृति बराक जैसी दिखती है।"
मिशेल ने संग्रहालय में 14 गरीब शिल्पकार लड़कियों व छात्रों से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications