ओबामा यात्रा : संसद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सोमवार को दोनों सदनों के सांसदों को सम्बोधित करने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष पहुंचे।

संसद भवन पहुंचने पर ओबामा की अगवानी उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार, संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने की। ओबामा सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए सधे हुए कदमों से केंद्रीय कक्ष में दाखिल हुए।

ओबामा ने केंद्रीय कक्ष पहुंचते ही सबसे पहले आगंतुकों की पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। उनके मंच पर पहुंचते ही सभी सभासदों ने अपने स्थान पर खड़े होकर उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। मंच पर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति अंसारी, ओबामा और मीरा कुमार विराजमान थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अग्रिम पंक्ति में विराजमान थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+