इंदौर से 3 बच्चे लापता
एमआईजी थाना के प्रभारी मोहन सिंह यादव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि नेहरू नगर के तीन बच्चे हिमांशु चौहान (12 वर्ष), शुभम चौहान (13 वर्ष) और शुभम उर्फ राजू चौहान (14 वर्ष) रविवार की शाम लगभग सात बजे बगीचे में घूमने के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन जब देर रात तक भी घर नहीं लौटे तब उनकी तलाश शुरू की गई। तीनों बच्चों का अब तक पता नहीं चला है।
पुलिस ने सोमवार को एमआईजी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लापता तीनों बच्चों की मां काफी चिंतित हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। लापता बच्चों की तलाश जारी है।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications