बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 21,000 के नीचे (राउंडअप)
इससे पहले सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 37.01 अंकों की बढ़त के साथ 21,041.97 पर खुला। शुक्रवार को यह 21,004.96 पर बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स ने 21,075.71 के ऊपरी और 20,822.37 अंक के निचले स्तर पर कारोबार किया।
सेंसेक्स में जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.25 फीसदी), स्ट्रलाइट इंडस्ट्रीज (2.62 फीसदी), एसीसी (2.41 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.80 फीसदी), टाटा स्टील (1.46 फीसदी), में तेजी का रुख देखा गया।
सेंसेक्स में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में एचडीएफसी बैंक (2.24 फीसदी), ओएनजीसी (2.22 फीसदी), एसबीआई (1.92 फीसदी), इंफोसिस (1.82 फीसदी), महिंद्र एंड महिंद्रा (1.81 फीसदी) शमिल रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 21.80 अंक बढ़कर 6335.25 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 6312.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने सोमवार को 6335.90 के ऊपरी और 6265.35 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप में जहां गिरावट का रुख देखा गया, वहीं स्मॉलकैप में बढ़त का रुख देखा गया। मिडकैप में 6.82 अंकों की गिरावट आई और यह 8,672.15 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 9.31 अंकों की मामूली तेजी आई और यह 11,053.75 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से तीन सेक्टरों में तेजी और 10 में गिरावट का रुख रहा। स्वास्थ्य सेवा (0.65 फीसदी), रियल्टी (0.37 फीसदी) और धातु (0.34 फीसदी) क्षेत्र में बढ़ोतरी रही। तेल एवं गैस (0.36 फीसदी), ऑटो (0.38 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.43 फीसदी), बिजली (0.50 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.51 फीसदी) में रिावट देखी गई।
बीएसई में सोमवार को कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1451 शेयरों में बढ़ोतरी और 1520 शेयरों में गिरावट देखी गई। कुल 112 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications