फिलीपींस में ज्वालामुखी से निकल रही राख
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने सोमवार को कहा कि सोरसोगोन प्रांत के माउंअ बुलूसान में पिछले 24 घंटों के दौरान ज्वालामुखी फटने के 28 झटके महसूस किए जा चुके हैं।
संस्थान के मुताबिक ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद काफी राख निकल रही है जो 700 मीटर की ऊंचाई तक फैल गई है।
नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन काउंसिल ने पर्वतीय क्षेत्र के चार कस्बों में पुलिस और बचाव दल को सतर्क कर दिया है। बुलूसान में ज्वालामुखी में विस्फोट शनिवार को शुरू हुआ था और 600 मीटर ऊंचाई तक राख निकल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications