ओबामा यात्रा : शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति
भारत की यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ओबामा ने कहा, "शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बहुत जरूरी है क्योंकि भविष्य की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में भागीदारी के लिए किसी भी अन्य देश की तैयारी ऐसी नहीं है।"
करीब 100,000 भारतीय छात्र अमेरिका के विविध संस्थानों में पढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि दोनों देश अगले वर्ष उच्च शिक्षा पर शिखर सम्मेलन करेंगे। यह जुलाई में मुम्बई में तीन दिन के आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका हमारे सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से है। हमारा व्यापार संतुलित और बढ़ रहा है। अमेरिका में भारत निवेश का तेजी से बढ़ता स्रोत है।
उन्होंने कहा, "हम बढ़ते अमेरिकी निवेश और अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में उच्च प्रौद्योगिकी के प्रसार का स्वागत करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications